नियम व शर्तें

कृपया हमारी वेबसाइट voicearcade.com का प्रयोग करने या हमारे वॉयस असिस्टेंट ऐप्लिकेशंस (इसके बाद इसे "वॉयस ऐप्स" कहा जाएगा) में से किसी को भी डाउनलोड करने से पहले निम्नलिखित नियम व शर्तें पढ़ें।

यदि आप इन शर्तों के लिए सहमति देते हैं, केवल तभी आपको हमारी वेबसाइट पर जाना या labworks.io वॉयस ऐप्स का प्रयोग करना जारी रखना चाहिए।

कृपया यह भी सुनिश्चित करें कि आप जारी रखने से पहले हमारी गोपनीयता नीति के लिए सहमति देते हैं: voicearcade.com/privacypolicy/hi

सब्स्क्रिप्शन

सभी labworks.io वॉयस ऐप्स एक निशुल्क अनुभव हैं, लेकिन “वॉयस आर्केड अनलिमिटेड” (“Voice Arcade Unlimited”) नामक सब्स्क्रिप्शन-आधारित सेवा के रूप में, कुछ वॉयस ऐप्स के असीमित वर्जन तक पहुंच प्रदान की जाती है।

सब्स्क्रिप्शन में शामिल वॉयस ऐप्स और उनकी सामग्री को किसी भी समय बदला जा सकता है।

वॉयस आर्केड अनलिमिटेड में हमारे कई वॉयस ऐप्स शामिल हैं और अपनी मेम्बरशिप लेने के लिए आपको प्रत्येक वॉयस ऐप में अपने खाते को लिंक करना होगा। इससे संबंधित कोई भी सवाल hi@voicearcade.com को भेजे जाने चाहिएं। बिलिंग से जुड़े किन्हीं मुद्दों या भुगतान संबंधी जानकारी, प्लेटफार्म-प्रदाताओं को भेजी जानी चाहिए (Amazon और Google.)

सब्स्क्रिप्शन की फीस मासिक या वार्षिक आधार पर ली जाती है और इसे किसी भी समय रद्द किया जा सकता है। रद्द होने पर, आप उस सब्स्क्रिप्शन अवधि के अंत तक, प्रत्येक वॉयस ऐप के असीमित वर्जन तक लगातार पहुंच प्राप्त कर पाएंगे।

कानून द्वारा आवश्यक होने के सिवाय, सब्स्क्रिप्शन फीस रिफंड नहीं की जाएगी।

सब्स्क्रिप्शन मूल्य में किसी भी बदलाव के बारे में आपको, 30 दिन पहले ईमेल द्वारा सूचित कर दिया जाएगा। मूल्य में बदलाव के बाद सेवा के प्रयोग के लिए, नई सब्स्क्रिप्शन फीस का अनुबंध तैयार किया जाता है।

सामग्री

हम बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय, किसी वॉयस ऐप या वेबसाइट को हटाने के साथ-साथ सामग्री को हटा या बदल सकते हैं। वॉयस ऐप्स भी बिना सूचना के अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो सकते हैं।

हम अपनी सभी सामग्री को तथ्यात्मक रूप से सही और अप-टू-डेट रखने का प्रयास करते हैं, हालांकि हम गारंटी नहीं दे सकते हैं कि यह पूरी तरह से त्रुटिरहित होगी। इस कारण आपको मनोरंजन उद्देश्यों के अलावा किसी भी अन्य चीज़ के लिए हमारे वॉयस ऐप्स या वेबसाइट की सामग्री पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

आप बिना अनुमति के हमारी वेबसाइट या वॉयस ऐप्स से किसी भी सामग्री की प्रतिकृति नहीं बना सकते या प्रयोग नहीं कर सकते।

labworks.io, बिना सूचना के किसी भी समय इन शर्तों को अपडेट करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।